October 18, 2024

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

पैठाणी के निकट होल्यारों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत, 10 गंभीर रूप से घायल

Spread the love

कोटद्वार: पौड़ी जिले में पड़ते पैठाणी में बृहस्पतिवार को बड़ा हादसा हो गया।यहां होली खेलकर अपने गांव लौट रहे होलयारों का वाहन अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा।दर्दनाक हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि 10 गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बृहस्पतिवार को जनपद चमोली के चांदपुर पट्टी स्थित बिसौणा गांव के 14 युवा होल्यारों की टोली जनपद पौड़ी के पैठाणी क्षेत्र में होली खेलने पहुंची। दिनभर होली गीतों से क्षेत्र के गांवों में अबीर-गुलाल का रंग भरकर शाम को पैठाणी से वापस लौट रह थे। पैठाणी थाना के चुठानी बैंड पर मैक्स वाहन बेकाबू होकर खाई में गिर गया। हादसे में चार युवा होल्यारों की मौत हो गई, जबकि 10 होल्यार गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जनपद चमोली के चांदपुर पट्टी स्थित बिसौणा गांव के अनेक परिवार शोक की लहर में डूब गए हैं।  10 घायल होल्यारों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं चारों शवो का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना पर थाना पैठाणी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया।थानाध्यक्ष पैठाणी प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटना में अमित नेगी (16) पुत्र महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। रोहित सिंह (19) पुत्र शेर सिंह, बलंवत सिंह (21) पुत्र कल्याण सिंह और संतोष (22) पुत्र आनंद सिंह सभी बिसौणा गांव निवासियों की सीएचसी पाबौ में उपचार के दौरान मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि बिसौण गांव  के ही भूपेंद्र सिंह, मोहित, शिशुपाल, नरेंद्र सिंह, भागवत सिंह, पवन सिंह, दीपक, विक्रम सिंह, लक्ष्मण नेगी व महेंद्र सिंह दुर्घटना में घायल हुए हैं।सीएचसी पैठाणी व पाबौ में उपचार के बाद सभी घायलो को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि चारो शवों का सीएचसी पाबौ में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। घटना की सूचना समस्त परिजनों को दे दी गई है।

About Author