Uncategorized

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हुए उत्तराखंड के आईटीबीपी जवान, पार्थिव शरीर पहुंचा घर

देवप्रयाग : छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में उत्तराखंड के देवप्रयाग निवासी एक जवान शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंच गया है। उनके शहीद होने की खबर मिलने के बाद से परिवार और गांव में कोहराम मचा हुआ है। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने नारायणपुर जिले के सोनपुर इलाके के ढ़ोगरीबेड़ी में आईईडी लगाया हुआ था, यहां सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए निकले आईटीबीपी के 53वीं बटालियन के जवान रूटीन गश्त कर रहे थे। 

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी धमाके में सड़क निर्माण की सुरक्षा में लगे आईटीबीपी जवान देवप्रयाग के राजेन्द्र सिंह ग्राम कोटी शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंच गया है। उनके शहीद होने की खबर मिलने के बाद से परिवार और गांव में कोहराम मचा हुआ है।छत्तीसगढ़ आईईडी धामाके में उत्तराखंड के राजेन्द्र सिंह शहीद हो गए। जबकि एक जवान घायल है। इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button