राजनीति

रक्षामंत्री व विदेश राज्यमंत्री चुनेंगे उत्तराखंड का सीएम, मिली अहम जिम्मेदारी

देहरादून:उत्तराखंड में भले ही भाजपा ने दो तिहाई बहुमत से सरकार बना ली है, लेकिन मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अब भी कसममस वाली स्थिति बनी हुई है। हर किसी की नजर दिल्ली पर टिकी हुई है। वहीं लोगों में मुख्यमंत्री के पद को लेकर कयासबाजी चल रही है। 

इसी बीच सोमवार को पार्टी आलाकमान के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से उत्तराखंड के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को नियुक्त कर दिया गया। शीर्ष नेतृत्व के बुलावे पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार मंगलवार को दिल्ली जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने इसकी पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि तीनों ही राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में भाग लेंगे। उधर, पार्टी ने नव निर्वाचित विधायकों को होली के बाद दून आने की सलाह दी है। ऐसे में समझा जा रहा है कि 19 मार्च को केंद्रीय पर्यवेक्षक यहां पहुंचेंगे और इसी दिन या फिर अगले दिन भाजपा विधायक दल की बैठक हो सकती है।भाजपा के पक्ष में दो-तिहाई जनादेश आने के बाद भी पिछले पांच दिन से मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है। कारण यह कि विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button