अपराध

आईएमए के बाहर से सेना का भगौड़ा जवान आफिसर की वर्दी में गिरफ्तार, पासिंग आउट परेड में होना चाहता था शामिल

देहरादून: इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड के दौरान बाहर से एसटीएफ देहरादून और आर्मी इंटेलीजेंस की टीम ने सेना से भगौड़े व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह सैन्य अफसर की वर्दी में आईएमए के अंदर घुसने की फिराक में था। उसकी मंशा पासआउट सेना के अफसरों के साथ फोटो खिंचाने की थी।

सेना का गिरफ्तार भगौड़ा जवान ऑफिसर्स के साथ फोटो खिंचवाकर लोगों एवं परिजनों को खुद के अफसर होने की बात कहकर भ्रमित करना चाहता था। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आईएमए के पास से जयनाथ शर्मा पुत्र उदयराज शर्मा निवासी गांव अड़बढ़ाहा देवीपुर जिला महाराजगंज को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया। उसने सेना के लेफ्टिनेंट रैंक के अधिकारी की फर्जी वर्दी पहनी थी।

पूछताछ में पता चला कि जयनाथ पूर्व में सेना में सिपाही के पर तैनात था और वर्ष 2017 में सेना द्वारा उसे भगौड़ा घोषित कर दिया था। वह जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में तैनात था और 2016 में नौकरी पर वापस न आने पर सेना द्वारा कार्रवाई की गई थी।उसके पास से फर्जी कार्ड और कई मुहर मिली है। वह मिलन विहार में किराए के कमरे पर रह रहा है और लोगों को बताता था कि उसकी आईएमए में ट्रेनिंग चल रही है। सेना में भर्ती के नाम पर उसने कई लोगों से रुपये लिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button