अपराध

एसएसपी प्रमेंद्र की दो टूक, गलतफहमी न पालें छात्र, अराजकता फैलाई तो बख्शे नहीं जाएंगे

देहरादून: दून के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगे हैँ। उनके पदभार संभालने के बाद से शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी हुई तो चोरी, लूट, डकैती, स्नेचिंग जैसे अपराध कम होने लगे हैं। एसएसपी की ओर से शुरू किए आपरेशन क्रैकडाउन के तहत अब नशा करके हुड़दंग मचाने वाले छात्र-छात्राें पर दून पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने साफ किया है कि यदि हास्टल-पीजी में नशे की शिकायत मिलती है तो छात्रों के खिलाफ तो कार्रवाई होगी ही साथ में हास्टल व पीजी मालिक भी कार्रवाई की जद में आएंगे। उन्होंने नशे में लिप्त छात्र-छात्रों को कड़ा संदेश भी दिया है कि वह कोई गलत फहमी नहीं पाले। किसी तरह की अराजकता सामने आई तो वह बख्शे नहीं जाएंगे।

शनिवार को एसएसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन मोहन सिंह ने आपरेशन क्रैकडाउन के तहत पीजी, हास्टल व अपार्टमेंट के मालिकों की मीटिंग ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीजी व हास्टल में रह रहे सभी छात्र-छात्राओं का शत प्रतिशत सत्यापन किया जाए। गैर प्रांत के रहने वाले छात्र-छात्राएं अपने यहां से भी चरित्र सत्यापन करवा कर लाएंगे। प्रत्येक मालिक अपने पीजी हास्टल में सीसीटीवी कैमरा लगाना सुनिश्चित करेंगे व प्रत्येक पीजी हास्टल में वार्डन रखना अनिवार्य है।

थानाध्यक्ष ने यह भी निर्देश दिए हैं कि पार्किंग क्षमता के अनुसार ही मालिक अपने पीजी व होस्टल में छात्र-छात्राओं को रखेंगे। पीजी व हास्टल के वाहन किसी भी कीमत पर सड़कों पर खड़े नहीं होंगे। किसी भी पीजी व हास्टल में माडिफाइड साइलेंसर बाइक, ब्लैक फिल्म कार न खड़ी हो, रात्रि 10 बजे के बाद किसी की भी पीजी व हास्टल में किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया देंगे और पीजी व हास्टल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सतर्क निगरानी रखी जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button