March 7, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

ISBT चौकी इंचार्ज घूसकांड के बाद बदली पूरी चौकी, इस दारोगा को मिली नई जिम्मेदारी

देहरादून: आइएसबीटी चौकी प्रभारी देवेश खुगशाल के घूसकांड प्रकरण के बाद एसएसपी अजय सिंह ने पूरी चौकी ही बदल दी है। चौकी में तैनात 11 पुलिसकर्मियों का तबादला अलग-अलग थाना-चौकियों में किया गया है। वहीं झाझरा पुलिस चौकी में तैनात हर्ष अरोड़ा को आइएसबीटी चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक अमित कुमार को चौकी प्रभारी झाझरा तैनात किया गया है।

बुधवार को विजिलेंस ने ट्रेप लगाकर पटेलनगर कोतवाली के चौकी प्रभारी आइएसबीटी देवेश खुगशाल को एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। चौकी प्रभारी जमीन संबंधी एक मामले में कुछ लोगों को गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर करने जेल भेजने व जांच के नाम हटाने को लेकर पांच लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। पीड़ित ने इस मामले में विजिलेंस में शिकायत की, जिसके बाद चौकी प्रभारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस की इस कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हलचल पैदा हो गई। एसएसपी अजय सिंह गुरुवार को पटेलनगर कोतवाली पहुंचे और अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा की।

About Author