अपराध

तांत्रिक क्रियाओं के लिए लाया गया 01 करोड़ रुपये के सांप के साथ ‘लाडवा गैंग’ के 03 तस्कर गिरफ्तार

देहरादून: दून पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय पशु तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लाडवा गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक जीवित Red Sand Boa (Eryx johnii) सांप, संरक्षित प्रजाति (Schedule-I Part-C, WLP Act 1972) बरामद किया है। सांप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 01 करोड़ रुपये है।

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को तांत्रिक क्रियाओं के लिए प्रयोग में आने वाले दुर्लभ प्रजाति के Red Sand Boa (Eryx johnii) सांप को बेचने के उद्देश्य से हरियाणा के एक अंतरराष्ट्रीय संरक्षित पशु तस्कर गिरोह “लाडवा गैंग’ के 03 सदस्यों* के नहर रोड स्थित कूड़ा घाटी मार्ग विकासनगर पर एक बिना नंबर की सफेद स्विफ्ट कार मे दो मुंह सांप लेकर बैठे होने के सम्बंध में गोपनीय सूचना प्राप्त हुई।

सूचना पर तस्करों की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुल नंबर-2 के पास घेराबंदी कर तीनों व्यक्तियों को वाहन सहित पकड कर वाहन की तलाशी तो वाहन की पिछली सीट पर एक बैग से एक जीवित दो मुंहा सांप (Red Sand Boa) बरामद हुआ । सांप के सम्बन्ध में उक्त तीनों व्यक्तियों से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा कोई संतोष जनक जबाव नही दिया गया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की गई तो तीनों ने बताया कि यह सांप वह हरियाणा से लेकर देहरादून में ऊँचे दाम पर तांत्रिक क्रियाओं हेतु बेचने लाए थे। यह बहुत ऊंचे दामों पर बिकता है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत लगभग 1 करोड़ है तथा स्वयं को लाडवा गैंग को होना स्वीकार किया गया।

मौके पर वन विभाग की टीम को बुलाया गया। जिनके द्वारा बरामद सांप की पहचान Red Sand Boa (Eryx johnii) के रूप में की और बताया कि यह प्रजाति वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 यथा संसोधित 2022 की अनुसूची-1 के पार्ट सी सरीसर्प के क्रम संख्या 01 पर है तथा अधिनियम अंतर्गत संरक्षित है, इसका शिकार, व्यापार, संग्रहण व परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित एवं दंडनीय अपराध है। पकडे गये तीनो व्यक्तियों के पास से संरक्षित सांप बरामद होने पर तीनों अभियुक्तों को जुर्म धारा 2, 9, 39, 48, 49B व 51 वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 में गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. अनिल कुमार पुत्र केवल कृष्ण, उम्र 40 वर्ष, निवासी मोहल्ला महावीर कॉलोनी, मकान संख्या 98, थाना लाडवा, जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
  2. अशोक कुमार पुत्र ओमप्रकाश, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम जयरामपुर, थाना बुढ़िया, जिला यमुनानगर (हरियाणा)
  3. संदीप कुमार पुत्र इन्द्र सिंह, उम्र 41 वर्ष, निवासी मोहल्ला चकालन, धीरवाली, ज्वालापुर, हरिद्वार (उत्तराखंड) पुलिस टीम:
    01- प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह गुसाईं कोतवाली विकासनगर देहरादून।

02- उ0नि0 संदीप कुमार चौकी प्रभारी बाजार कोतवाली विकासनगर
03- उ0नि0 संदीप पंवार
04- कानि0 181 वीर सिंह
05- कानि0 1472 रजनीश

वन विभाग की टीम
01-वन दरोगा सतपाल सिंह अंबाड़ी अनुभाग
02- वन आरक्षी इंतजार अहमद अंबाड़ी अनुभाग
03- उपनल कर्मचारी आदिल अंबाड़ी अनुभाग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button