देहरादून: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया। घोषणापत्र
‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ थीम को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें गैस सिलिंडर 500 पार नहीं जाएगा । 40 प्रतिशत सरकारी नौकरियां महिलाओ के लिए व पुलिस विभाग में भर्ती में 40 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा। इसके अलावा सरकारी बसों में मुक्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वर्चुअल संवाद में हिस्सा लेने के लिए देहरादून पहुंची थी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा व युवा नेता शिवा वर्मा भी मौजूद रहे।
कांग्रेस के घोषणा पत्र में ये बातें हैं शामिल
- सरकार बनने के पहले वर्ष 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी, इसके पश्चात चरणबद्ध तरीके से यह छूट बढ़ाई जायेगी।
- स्नातकोत्तर छात्रों को मिलेंगे पांच लाख रूपये के स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड।
- सरकारी नौकरी में लगी रोक को तत्काल हटाया जाएगा और वर्तमान में 57 हजार रिक्त पद है जिनको पहले साल में भरा जायेगा।
- राज्य में लोकायुक्त व्यवस्था को लाग किया जायेगा।
- पुलिस विभाग में रिक्त पदों को तत्काल भरा जायेगा, जिसमें 40 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।
- अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में ब्लॉक कैडर व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
- प्रदेश में समुचित शिक्षा ढांचा विकसित करने के लिए शिक्षा बजट में वृद्धि की जाएगी।
- शहीद सैनिकों के आश्रितों को दी जाने वाली राशि दोगुनी की जाएगी, साथ ही प्रत्येक शहीद परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
- राज्य पुलिस कर्मियों को 4600 रूपये का ग्रेड पे दिया जाएगा।
- खनिज उत्खनन को एक उद्योग और व्यापार के रूप में मान्यता और सम्मान प्राप्त हो। अवैध खनन को बन्द किया जाए। 2017 की नीति को और अधिक बेहतर बना कर हम राजस्व में वृद्धि करेगे।
- राज्य की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी।
- चीनी मिलों का आधुनिकीकरण किया जायेगा और गन्ना किसानों के बकाया भुगतान की प्रक्रिया में सुधार किया जायेगा जिससे कि गन्ना भुगतान समय से किया जा सके।
- किसान आंदोलन के दौरान जिन किसानो पर राजनीतिक द्वेष के तहत मुकदमे लगाए थे, वो सभी मुकदमें वापस लेंगे।
- अगले 5 वर्ष में निर्यात को टी गुणा तक बढ़ाने के लक्ष्य के साथ राज्य के दोनों प्रमुख हवाई अड्डो में निर्यातकों की सुविधा के लिए कार्गो टर्मिनल विकसित किये जायेंगे| Single Window System से उसका रिज्यू किया जायेगा तथा इसे और प्रभावी बनाया जायेगा।
- साहित्य और रगमंच विधाओं के प्रोत्साहन के लिये उत्तराखण्ड साहित्य अकादमी, फिल्म अकादमी और उत्तराखण्ड रंग कला अकादमी की स्थापना की जायेगी।
- ‘मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ’ यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा। सभी वृद्ध जनों को पेंशन दी जाएगी।
- बद्री गाय का संरक्षण कर दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा आवारा पशुओं के लिए बाड़ों का निर्माण किया जाएगा।
More Stories
उत्तराखंड में खुलेंगे इन शहरों में खुलेंगे 04 नए केंद्रीय विद्यालय, कैबिनेट ने दी मंजूरी
बेंगलुरु की तर्ज पर उत्तराखंड में यातायात की समस्याओं से निपटेगा एआइ, ट्रैफिक वाल्यूम का करेगा आंकलन
BIG NEWS: सेंट जोजेफ की लीज जमीन वापस लेगी सरकार, पैमाइश को स्कूल पहुंची टीम!!