एक्सक्लूसिव न्यूज़

AIPSC: सात अक्टूबर को देहरादून पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह, पढ़ाऐंगे पुलिसिंग का पाठ, पूरे देश से पहुंचेंगे पुलिस अधिकारी, दो दिन होगा मंथन

देहरादून: देश के गृह मंत्री अमित शाह 07 अक्टूबर को देहरादून आ रहे हैं। वह यहां पुलिस को पाठ पढ़ाएंगे और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार के स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी देंगे। उनके दौरे को लेकर प्रदेश सरकार तैयारियों में जुट गई है और खासकर पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया है।

49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस (AIPSC) ) का आयोजन इस बार देहरादून में प्रस्तावित है। 07 व 08 अक्टूबर को होने वाली अखिल भारतीय साइंस कांग्रेस का आयोजन देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान में किया जाएगा। देश के गृह मंत्री पुलिस कांग्रेस में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे पुलिसिंग इन अमृत काल थीम पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार की संस्था पुलिस विकास एवं अनुसंधान ब्यूरो (BPR&D) के तत्वावधान में इसे आयोजित कराया जा रहा है। खास बात यह है कि उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की पहल पर इसे देहरादून में आयोजित कराया जा रहा है। 12 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद यह खास अवसर देहरादून को मिला है।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के मुताबिक पुलिस साइंस कांग्रेस का उद्घाटन सात अक्टूबर, 2023 को अमित शाह, गृह मंत्री, भारत सरकार करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अतिविशिष्ट सम्मानित अतिथि होंगे। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने एवं अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए पूरे देशभर से पुलिस अधिकारी, शिक्षाविद्, शोधकर्ता, न्यायविद, विज्ञान विशेषज्ञ तथा दूसरे हितधारक उपस्थित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button