राजनीति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक का इस्तीफा देने का फर्जी पोस्ट वायरल, पार्टी में मचा हड़कंप

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नाम से किसी व्यक्ति ने इंटरनेट मीडिया पर उनके इस्तीफे का फर्जी संदेश पोस्ट कर दिया। पोस्ट भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नाम पर वायरल की गई हैं, जिसमें लिखा गया है कि उत्तराखंड में भाजपा हार रही है।इसलिए मैं आज ही पार्टी से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे रहा हूं। इस पोस्ट के वायरल होते ही भाजपा में हड़कंप मच गया। पार्टी के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। विधानसभा चुनाव के दूसरे दिन ही विधायक व लक्सर सीट के प्रत्याशी संजय गुप्ता ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद गुरुवार को अध्यक्ष मदन कौशिक के नाम से इंटरनेट मीडिया पर एक बयान पोस्ट किया गया, जिसमें मदन कौशिक की ओर से पार्टी से इस्तीफा देने संबंधी बात लिखी गई थी। पोस्ट वायरल होने पर गुरुवार को भाजपा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया।दूसरी ओर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भितरघात की शिकायतों से उठे विवाद पर प्रदेश संगठन से रिपोर्ट तलब की है। प्रदेश महामंत्री संगठन से इस संबंध में पूरा ब्योरा देने को कहा गया है। वहीं चुनाव लड़े सभी प्रत्याशियों को हिदायत दी गई है कि वे किसी भी तरह की शिकायत केवल पार्टी फोरम पर करेंगे। सभी को मीडिया में बयानबाजी न करने की हिदायत दी गई है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सभी नाराज विधायकों से फोन पर बात की और उन्हें सलाह दी कि उन्हें कोई भी बात कहनी है तो केवल पार्टी फोरम उसे रखें। उन्होंने उनसे मीडिया में बात करने से परहेज करने का अनुरोध किया। प्रदेश संगठन की ओर से सभी प्रत्याशियों को भी निर्देश जारी किए गए हैं कि चुनाव से संबंधित उन्हें कोई भी बात रखनी है तो वह केवल पार्टी फोरम पर रखी जाएं। सभी को सीधे मीडिया में न जाने की हिदायत दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button