Uncategorizedमौसम

तबाही: कोटद्वार-पौड़ी NH 12 जगह तबाह, शहर का गढ़वाल से कटा संपर्क, फंसे सैंकड़ों वाहन, मरीजों को हुई भारी परेशानी, जान जोखिम में डाल कर गंतव्य तक पंहुच रहे मरीज

कोटद्वार: पौड़ी जिले के कोटद्वार और दुगड्डा क्षेत्र में अतिवृष्टि ने जमकर कहर बरपाया। कई घरों को नुकसान हुआ है। वहीं, कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे 15 किमी के हिस्से में 12 से अधिक स्थानों पर तबाह हो गया है। जिससे शहर का गढ़वाल से संपर्क कट गया है। जरूरी काम से आने वाले लोगों को चट्टान पर चढ़कर पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। वहीं संपर्क मार्ग टूटने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को झेलनी पड़ रही है। एंबुलेंस को रोक कर मरीजों को कंधे में ढोह कर दुसरी तरफ पंहुचाना पड़ रहा है।

उधर, मार्ग पर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। पूरी रात यात्रियों ने दहशत के बीच वाहनों में ही बैठकर गुजारी। वाहनों के फंसने की सूचना मिलते ही कोटद्वार और दुगड्डा से पुलिस फोर्स पैदल ही सड़क पर फंसे वाहनों तक पहुंची। ज्यादातर यात्रियों को पैदल ही दुगड्डा बाजार और कोटद्वार की ओर लाया गया। एनएच खंड धुमाकोट की ओर से सड़क खोलने के लिए छह जेसीबी लगाई गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button