March 17, 2025

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

राहुल बोले, सत्ता में आए तो निभाएंगे ये चार वादे

Spread the love

देहरादून: चुनावी रैली में हिस्सा लेने के लिए हरिद्वार पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घोषणाओं की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो चार लाख युवाओं को रोजगार देंगे। इसके अलावा लोगों को सिलेंडर 500 रुपये से कम का मिलेगा, पांच लाख परिवारों के खाते में हर साल 40 हजार रुपये और दवाई, चिकित्सक व एंबुलेंस लोगों के घरों तक पहुंचेगी। उत्तराखंड में चुनाव के लिए चारधाम-चार काम के नारे पर जोर देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी अपने वादों पर खरा उतरेगी। कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों को विशेष पैकेज दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने गंगा आरती में भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता हरीश रावत, प्रीतम सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे।

About Author