राजनीति

लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड में 19 अप्रैल को होंगे मतदान, 4 जून को आएंगे नतीजे, यह रहेगा पूरा शेड्यूल

देहरादून: प्रदेश में पहले चरण में 19 अप्रैल को पांचों सीटों पर मतदान होगा। वहीं, चार जून को मतगणना होगी। लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को भारतीय निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। उत्तराखंड में पहले चरण में 19 अप्रैल को पांचों सीटों पर मतदान होगा। वहीं, चार जून को मतगणना होगी। 

इससे पहले 2019 में भी उत्तराखंड में पहले चरण में ही 11 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। तब कुल 57.09 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। यह आंकड़ा वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव की तुलना में कम था। नैनीताल संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 66.39 प्रतिशत और पौड़ी में सबसे कम 48.78 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि 2014 में 62.15 प्रतिशत मतदान हुआ था।

यह है पूरा शेड्यूल

  • 20 मार्च को अधिसूचना जारी होगी
  • 27-28 मार्च को नामांकन
  • 28-30 मार्च नामांकन पत्रों की जांच
  • 30 मार्च से दो अप्रैल- नाम वापसी
  • 19 अप्रैल को मतदान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button