एक्सक्लूसिव न्यूज़
पैठाणी के निकट मैक्स खाई में गिरी, छह की मौत, कई लोग घायल, शादी से लौट रहे थे बाराती

पौड़ी: शादी से लौट रहा एक वाहन पैठाणी के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में छह लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को पाबौ, पौड़ी व ऋषिकेश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों में सिलाेली व जाख निवासी हैं।पैठाणी थाने से मिली जानकारी के अनुसार बारात सिलाेली से डोबरी गई हुई थी। शाम पांच बजे बारात वापस सिलौली लौट रही थी।
बारातियों से भरी मैक्स सिलोली मल्ली के निकट अनियंत्रित हो कर खाई में गिर गई।
हादसे में सिलोली निवासी अंकित, हयात सिंह, मेहरबान सिंह और जाख निवासी कुमारी दृष्टि उसकी बहन कुमारी अनामिका और मोनिका की मृत्यु हो गई। वहीं हादसे में सिलोली निवासी रविंदर सिंह, मोहन सिंह और वीरेंद्र सिंह घायल हुए हैं।




