देहरादून। एक दिन पहले कांग्रेस से त्यागपत्र देने वाले वरिष्ठ नेता मनीष खंडूड़ी ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। देहरादून स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
मनीष खंडूड़ी, पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के पुत्र हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। तब उन्होंने कांग्रेस के टिकट के पर गढ़वाल संसदीय सीट से चुनाव भी लड़ा था। इस बार भी वह कांग्रेस टिकट के दावेदार माने जा रहे थे।

More Stories
राठ क्षेत्र में मंत्री धन सिंह रावत को बड़ा झटका, कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन
ब्रेकिंग…उत्तराखंड कांग्रेस की नई टीम घोषित, गणेश गोदियाल से करन माहरा तक को जिम्मेदारी
बदरीनाथ चढ़ावा विवाद: प्रेस क्लब में हेमंत द्विवेदी का इंतजार करते रहे गणेश गोदियाल