अपराध

जिंदगी व मौत के बीच जंग : टिहरी झील की दलदल फंसा व्यक्ति, चार घंटे के रेस्क्यू चलाने के बाद निकाला बाहर

टिहरी: टिहरी झील के रेतीले दलदल में फंसने से शनिवार को एक व्यक्ति की जान संकट में पड़ गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ, पुलिस,एनडीआरएफ और क्विक रिस्पांस की संयुक्त टीम ने व्यक्ति को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब चार घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दलदल में गर्दन तक धंसे व्यक्ति को सकुशल निकाल लिया गया। व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।

शनिवार सुबह स्यांसु बैरियर बड़ी मणि के नीचे टिहरी झील में एक व्यक्ति दलदल में फंस गया। सूचना मिलते ही धरासू पुलिस के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच व्यक्ति को बचाने के लिए ग्रामीणों की मदद से रस्सी फेंककर प्रयास किए जा रहे थे। लेकिन सफलता नहीं मिली।बाद में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, क्यूआरटी व पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

जिसमें व्यक्ति को बचाने के लिए दलदली रेतीली जमीन पर लकड़ी का फट्टा डालकर अस्थाई रास्ता बनाया गया। जिससे एसडीआरएफ के जवान जोखिम उठाकर उसे रस्सा बांधने पहुंचे। व्यक्ति को बचाने के लिए 12 बजे से शाम 4 बजे तक चले कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे दलदल से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। दलदल से बाहर निकाले गए व्यक्ति ने अपना नाम युद्धवीर चंद रमोला (49) निवासी ग्राम बड़ी मणि तहसील चिन्यालीसौड़ बताया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button