अपराध

लक्सर की एसडीएम संगीता कनौजिया की हालत गंभीर, एम्स ऋषिकेश में हैं भर्ती, सड़क हादसे में हो गई थी घायल

देहरादून: एम्स ऋषिकेश में भर्ती लक्सर (हरिद्वार) की एसडीएम संगीता कन्नौजिया की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका सेचुरेशन लेवल कम होने और सांस लेने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम में रखा गया है। बीते मंगलवार को हरिद्वार में सड़क दुर्घटना के दौरान गंभीर रूप से घायल लक्सर (हरिद्वार) की एसडीएम संगीता कन्नौजिया की हालत चिंताजनक बनी हुई है। दुर्घटना के बाद उपचार के लिए उन्हें बीते रोज मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था।

चिकित्सकों के अनुसार, एमआरआइ रिपोर्ट में उनकी गर्दन सहित छाती और सिर में गंभीर चोटें पाई गई हैं। साथ ही उनके एक हाथ की हड्डी भी टूटी पाई गई है। उनका ब्लड प्रैशर काफी कम हो गया है और उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। ब्लड प्रैशर और सेचुरेशन लेवल को नियंत्रित करने के लिए चिकित्सकों ने उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम में वेंटिलेटर पर रखा है।

बीते रोज जब संगीता कन्नौजिया को एम्स में भर्ती कराया गया तो प्रारंभिक जांचों में उनमें सर्वाइकल स्पाईन इंज्यूरी पाई गई थी। संस्थान के पीआरओ हरीश थपलियाल ने बताया कि उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स के वरिष्ठ चिकित्सकों का दल उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button