टिहरी: टिहरी में हुए केतन लाल हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। टिहरी की लंबगांव पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में आरोपी दिवाकर डिमरी को गिरफ्तार कर लिया है। लंबगांव थाना पुलिस ने बीते 11 जुलाई को दिवाकर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पीड़िता के न्यायालय में मजिस्ट्रेटी बयान भी दर्ज हो चुके हैं, लेकिन आरोपी दिवाकर की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन नाराज थे।
सोमवार को पीड़िता की मां व क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल को ज्ञापन सौंपकर 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बुधवार से धरना-प्रदर्शन और अनशन की चेतावनी दी थी। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दिवाकर को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि आरोपी दिवाकर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहनता से जांच जारी है।

More Stories
पेपर लीक घोटाले में ED का शिकंजा, पूर्व सीएम हरीश रावत के ओएसडी के घर रेड
पटेलनगर क्षेत्र में आधी रात मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली; साथी फरार
बडोवाला में बैंककर्मी पर दबंगों ने झोंका फायर, गोली कर्मी के पेट को छूकर निकली