February 12, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

गणतंत्र दिवस को लेकर एएनटीएफ ने चलाया सर्च अभियान, डॉग स्कॉयड की मदद से यूपी से आने वाले वाहनों की चेकिंग की

देहरादून: गणतंत्र दिवस को लेकर एन्टी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की ओर से आशारोड़ी चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड में दाखिल होने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। इंस्पेक्टर रविन्द्र सिंह यादव की देखरेख में चले चेकिंग अभियान में क्लेमेनटाउन के थानाध्यक्ष कुलवंत सिंह व अन्य पुलिस टीम शामिल रही।

टीम ने डॉग स्कावाइड की मदद से वाहनों की गहनता से जांच की गई। छोटे व बड़े वाहनों की बारीकी से चेकिंग की गई। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि ऐसे मौकों पर नशा तस्करी भी बढ़ जाती है। एडीटीएफ की ओर से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

About Author