May 24, 2025

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

बड़ी उपलब्धि : होमगार्ड के चार अधिकारियों व कर्मचारियों को मिला राष्ट्रपति का गृह रक्षक पदक

देहरादून: गणतन्त्र दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड होमगार्ड्स विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को विशिष्ट एवं सराहनीय सेवा हेतु राष्ट्रपति का गृह रक्षक पदक प्रदान किया गया है। विभाग के लिए अपने आप मे बड़ी उपलब्धि है। पहली बार विभाग के चार अधिकारियों व कर्मचारियों को 26 जनवरी को यह अवार्ड प्रदान किया गया। अधिकारी इसका श्रेय कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स केवल खुराना (आई०पी०एस०) को देते हैं।

इन्हें मिलाराष्ट्रपति विशिष्ट सेवा गृह रक्षक पदक

1- अमिताभ श्रीवास्तव, डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल, होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून।

2- राजीव बलोनी, डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल, होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून।

इन्हें मिला राष्ट्रपति सराहनीय सेवा गृह रक्षक पदक

1-गोविन्द सिंह खाती, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, होमगार्ड्स जनपद अल्मोड़ा।

2- राजपाल राणा, अवैतनिक प्लाटून कमाण्डर, जनपद चमोली,

डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल अमिताभ श्रीवास्तव को वर्ष 2017 में तथा डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल राजीव बलोनी को वर्ष 2016 में सराहनीय सेवा का राष्ट्रपति गृह रक्षक पदक प्रदान किया गया है। कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स केवल खुराना (आई०पी०एस०) ने अधिकारियों तथा कर्मचारियों को राष्ट्रपति गृह रक्षक पदक प्रदान होने पर शुभकामनायें प्रेषित गयी।

About Author