अपराध

इंस्पेक्टर विनोद गुसांई को बड़ी जिम्मेदारी, बनाया विकासनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक

देहरादून: कप्तान अजय सिंह ने SOG प्रभारी विनोद गुसांई को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें प्रभारी निरीक्षक विकासनगर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले इंस्पेक्टर विनोद गुसांई डोईवाला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रह चुके हैं, जहां उन्होंने ईमानदारी से ड्यूटी का निर्वहन किया। इसी के चलते एसएसपी अजय सिंह ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है।

होली के दिन विकासनगर स्थित एक रेस्टोरेंट के हट पर आग लगाने के मामले को लेकर एसएसपी अजय सिंह ने विकासनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को पुलिस कार्यालय अटैच किया है। एसएसपी की ओर से रविवार सुबह ही अटैचमेंट का आदेश जारी किया था। वहीं कुछ समय बाद ही इंस्पेक्टर विनोद गुसांई को प्रभारी निरीक्षक विकासनगर कोतवाली का निर्देश भी जारी कर दिया।

रेस्टोरेंट के हट को आग लगाने व आरोपियों पर कार्रवाई न करने संबंधी सम्पूर्ण प्रकरण की सत्यता के लिए पुलिस अधीक्षक विकासनगर को जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट देने के लिए आदेश दिए गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button