सचिवालय

गांवों में महिला मंगल दल व युवक मंगल दल की तर्ज पर तैयार होंगे किशोरी मंगल दल 

देहरादून: प्रदेश में युवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए युवक मंगल दल और महिला मंगल दल की तर्ज पर किशोरी मंगल दल तैयार किए जाएंगे। इसके लिए विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को शीघ्र कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पीआरडी स्वयंसेवकों को विविध क्षेत्रों में योजित किए जाने के संबंध में एक्ट एवं नियमावली संशोधन का प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं।

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल मंत्री रेखा आर्या ने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल को स्वावलंबन योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराई गई धनराशि का उपभोग प्रमाण-पत्र प्राप्त कर लिया जाए। इसके साथ ही भौतिक सत्यापन भी शीघ्र कर लिया जाए।

उन्होंने कहा कि विभाग में चल रहे निर्माण कार्यों को समय पर पूरा कराने के लिए संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया जाए। इसके अलावा युवाओं को विविध क्षेत्रों में उनकी योग्यता के अनुसार व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के भी निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि इसी प्रकार वनाग्नि से बचाव के लिए युवक मंगल दल व महिला मंगल दल को वन विभाग से फायर वॉचर के रूप में प्रशिक्षित कराया जाए, जिससे न केवल वनाग्नि रोकने में सहायता मिलेगी, बल्कि दल के सदस्यों को रोजगार भी प्राप्त होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button