देहरादून: मां-बाप ने बेटे को पेपरों में बाहर घूमने से रोका तो बेटा एक्ट्रा ट्यूशन का बहाना बनाकर फरार हो गया। पुलिस में उसे 05 दी बाद बरामद किया है। एक महिला ने 19 मार्च को डालनवाला कोतवाली में सूचना दी कि उनका पुत्र 12वीं कक्षा में पढ़ता है। इन दिनों पेपर होने के चलते उसे पढ़ाई को कहा गया।
19 मार्च को वह एक्स्ट्रा क्लास की बात कहकर स्कूटी से चला गया, लेकिन शाम को घर नहीं लौटा। पुलिस ने घर के नजदीक लगाए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और कंट्रोल रूमव इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से किशोर के संबंध में सूचना प्रसारित की। लगातार प्रयासों के चलते सोमवार को पलिस ने किशोर को मसूरी रोड से सकुशल बरामद कर लिया।
पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह अपने परिजनों से किसी बात पर नाराज होकर घर से निकल गया थ। रात को वह अपने दोस्तो के घर रुक जाता था, जबकि दिन भर कभी मालदेवता तो कभी सु्धोवाला की तरफ घूमने निकल जाता था। किशोर के सकुशल बरामद होने पर परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद किया।

More Stories
रिंग रोड शराब ठेके के बाहर फायरिंग, दो युवक गोली लगने से घायल, एक गिरफ्तार
हीरे का हार पहनकर इंस्टाग्राम पर डाली रील, पहुंच गई सलाखों के पीछे
भाजपा नेता हत्याकांड में शामिल अमन, सावेज व आजम गिरफ्तार