अपराध

उत्तराखंड में बाघ का आतंक जारी, पौड़ी जिले में घास लेने गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, शाम होने पर जब महिला घर नहीं लौटी तो तब हुई खोजबीन, गदेरे से मिला महिला का लहुलुहान शव

कोटद्वार: पौड़ी जिले में गुलदार का आतंक लगातार जारी है। नैनीडांडा ब्लाक की नारद मोक्षण ग्राम पंचायत से लगे जंगल में घास लेने गई महिला को गुलदार ने निवाला बना लिया। वन विभाग की टीम ने फायरिंग कर गुलदार को मौके से भगाया। इसके बाद महिला का शव भी बरामद हो गया। देर शाम तहसीलदार विकास अवस्थी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।

तोक गुणिया निवासी बिगारी देवी मंगलवार दोपहर गांव से कुछ दूरी पर स्थित जंगल में घास लेने गई थी। शाम को अंधेरा होने के बाद भी जब बिगारी देवी वापस नहीं लौटीं तो स्वजन ने ग्रामीणों के साथ उनकी तलाश शुरू की। साथ ही उनकी गुमशुदगी की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई। करीब साढ़े छह बजे ग्रामीणों को गांव से एक किलोमीटर दूर गदेरे के पास खून से सना कपड़ा मिला।

ग्रामीण विजेंद्र कुमार ने बताया कि जैसे ही लोग वहां से आगे बढ़े, झाड़ियों में गुलदार की दहाड़ सुनाई दी। इस पर ग्रामीण वहीं रुक गए और वन विभाग को सूचना दी। कुछ देर बाद गढ़वाल वन प्रभाग की धुमाकोट रेंज से वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और फायरिंग कर गुलदार को वहां से भगाया। इसके बाद झाड़ियों में बिगारी देवी का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button