अपराध

शराब तस्करी रोकने में नाकाम SOG ऋषिकेश भंग, अब जिले में सिर्फ एक SOG

देहरादून: ड्राई सिटी होने के वाबजूद ऋषिकेश sog शराब तस्करी रोकने में नाकाम रही। ऋषिकेश में यू-टूबर की पिटाई प्रकरण के बाद एसएसपी देहरादून ने देहात पुलिस की समीक्षा की। इस दौरान एसएसपी अजय सिंह ने sog ऋषिकेश को भंग की। इस दौरान निर्णय लिया कि अब पूरे देहरादून में सिर्फ एक एसओजी का कार्यक्षेत्र होगा। sog एसएसपी को रिपोर्ट करेगी। जल्द ही दो दर्जन से ज्यादा पुलिस कर्मी थाना ऋषिकेश से अन्यत्र स्थान्तरित किए जा सकते हैं।

एसएसपी ने अवैध शराब पर थाना ऋषिकेश पर इस साल की कार्यवाही के आंकड़े चेक किए गए। अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए ऋषिकेश पुलिस द्वारा विगत 08 माह के दौरान लगभग हर दूसरे दिन एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस दौरान पुलिस द्वारा कुल 113 अभियोग पंजीकृत करते हुए 111 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button