अपराध

Dehradun :सोती रही राजधानी की पुलिस, चोर एटीएम मशीन काटकर उड़ा ले गए लाखों रुपये, सीसीटीवी कैमरों पर डाली स्प्रे, घटना के समय मशीन में कोई गार्ड नहीं था तैनात

देहरादून: पुलिस सुरक्षा का धत्ता बताते हुए चोरों ने देहरादून के हर्रावाला स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम को निशाना बनाकर नकदी पर हाथ साफ कर लिया। आरोपियों ने कटर से एटीएम मशीन को काटा और एटीएम के अंदर रखी लाखों रुपये की नकदी लेकर फरार हाे गए। लंबे समय बाद एटीएम काटकर नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है, जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। चोरों की तलाश की जा रही है।

हर्रावाला पुलिस चौकी क्षेत्र में फ्लाईओवर के समीप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम है। देर रात करीब दो बजे चोरों ने कटर से एटीएम को तोड़ दिया। इस संबंध में एटीएम का मेंटेनेंस करने वाली एजेंसी फाइनेंशियल साॅफ्टवेयर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड थाणे निवासी गौरव कुमार की ओर से कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि एटीएम से कितना कैश चोरी हुआ है। घटना के वक्त कोइ भी गार्ड मौजूद नहीं था। जांच में सामने आया है कि चोरों ने एटीएम के कैमरों में स्प्रे डाल दिया था। दूसरे स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों में फुटेज में कुछ संदिग्ध लोग दिखे हैं, जिनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button