देश विदेश

घर पर चल रही थी शादी की तैयारी, अचानक आई शहादत की खबर, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

UTTRAKHAND: उत्तराखंड समेत देश के लिए बेहद दुखद समाचार है। उत्तराखंड का एक और लाल देश के लिए शहीद हो गया। चमोली जनपद के कड़ाकोट पट्टी के चिरखुन (नारायणबगड) गांव निवासी 20 गढ़वाल रायफल के जवान कीरत सिंह जम्मू कश्मीर में भारत माता की रक्षा करते हुए शहीद हो गए।

जानकारी मिली है कि कीरत सिंह की ड्यूटी के दौरान अचानक स्वास्थ्य ख़राब होने के कारण वीर गति को प्राप्त हुए। इससे शहीद के परिवार और गांव मे शोक की लहर है।

चमोली जिले के नारायणबगड़ विकासखंड के चिरखून गांव के कीरत सिंह रावत साल 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर में थी। कुछ दिनों से वो बीमार थे. उनका दिल्ली के सेना अस्पताल में उपचार चल रहा था. जहां 22 अप्रैल को उपचार के दौरान जवान का निधन हो गया. उनके आकस्मिक निधन से नारायणबगड़ क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। शहीद की सगाई हो गयी थी और शहिद के घर में शादी की तैयारी चल रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button