धर्म संस्कृति

मेरी बामणी…से विशेष प्रसिद्धि पाने वाले युवा रंगकर्मी नवीन सेमवाल का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर 

रुद्रप्रयाग: मेरी बामणी.. गीत से पूरे उत्तराखंड ही नहीं अनेक प्रदेशों में विशेष प्रसिद्धि पा चुके युवा रंगकर्मी नवीन सेमवाल का मंगलवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन से हर कोई दुखी है। मूल रुप से रुद्रप्रयाग के फाटा निवासी नवीन सेमवाल वर्षों से अपने रुद्रप्रयाग मुख्यालय स्थित बेलनी में बने मकान में रहते थे।

बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे और देहरादून के जौली ग्रांट अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। मंगलवार सुबह 6 बजे अचानक उनके निधन की खबर आई। वे अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। छोटे मंच हो या फिर बड़े मंचों पर नवीन की कलाकारी ने हर किसी को प्रभावित किया।

नाट्य अभिनय हो या फिर गढ़वाली गीत और नृत्य में नवीन ने हर किसी के दिलों पर राज किया। उनके निधन की खबर मिलते ही उत्तराखंड सहित पूरे जनपद रुद्रप्रयाग में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वहीं विभिन्न रंगमंचों से जुड़े कलाकारों ने इसे रंगमंच के लिए बड़ी क्षति बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button