कोटद्वार : इन दिनों सोशल मीडिया पर एक गीत तेजी से वायरल हो रहा है। आठवीं कक्षा की छात्रा क्लासरूम में गाना गाती दिख रही है। इस हाेनहार बेटी का नाम है बिपाशा जोकि राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अदवाड़ी हल्दुखाल नैनीडांडा की कक्षा आठ की छात्रा है। इस होनहार बेटी का गाना जब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ तो उत्तराखंड के महान गायक नरेंद्र सिंह नेगी भी बेटी की आवाज की तारीफ करते पीछे नहीं हटे।
उन्होंने कहा बिपाशा गढ़वाली लोकगीतों का सुरीला भविष्य है। बिपाशा का सुंदर गाना जिसने सुना वह शेयर करता नहीं रूक पाया। यूट्यूब, वाट्सएप व अन्य माध्यमों से यह गाना लाखों लोगों तक पहुंच चुका है। लोग लगातार गाने को शेयर कर रहे हैं।

More Stories
सहकारिता से खुले समृद्धि के द्वार, 11 लाख लाभार्थियों को बांटा 6957 करोड़ ब्याज मुक्त ऋण
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति निकेतन में फुट ओवर ब्रिज व घुड़सवारी क्षेत्र का किया लोकार्पण
सुबह-सुबह दरांती लेकर खेतों में पहुंचे दून के डीएम, कृषकों संग की फसल कटाई