एक्सक्लूसिव न्यूज़

एक रिश्ता ऐसा भी: बम-धमाकों के बीच ‘डॉगी’ के साथ देहरादून लौटे ऋषभ

देहरादून: रुस व यूक्रेन में छिड़े युद्ध से बचाव के लिए इन दिनों यूक्रेन में फंसा हर भारतीय खुद को बचाने की कोशिश में लगा हैलेकिन देहरादून का ऐसा युवक है, जोकि यूक्रेन से खुद तो सलामत लौटा ही, अपने साथ पालतू डागी ‘मालिबू’ को साथ में लेकर आया। ऋषभ ने यूक्रेन में बेहद खराब हालत के बीच अपने डागी के बिना वापिस भारत लौटने से इनकार कर दिया था। इसके बाद वे पूरी दुनिया में चर्चा में आ गए थे।

आखिर दून के ऋषभ कौशिक अपने पालतू डागी के साथ शुक्रवार को घर पहुंचे। किशननगर निवासी ऋषभ खारकीव नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ रेडियो इलेक्ट्रॉनिक्स में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष के छात्र थे। ऋषभ अपने डागी के साथ घर लौटकर बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि इस डागी को उन्होंने यूक्रेन में सड़क से रेस्क्यू किया था। इसके बाद वे उनके साथ ही रहने लगा था। यूक्रेन में हालात खराब होते ही उन्होंने अपने पालतू डागी को अपने साथ भारत लाने के लिए तमाम औपचारिकताएं पूरी की थीं। लेकिन उन्हें अनुमति नहीं मिली।

जिस पर उन्होंने फैसला किया था कि अगर उनका कुत्ता उनके साथ नहीं जा सकता, तो वह भी अपने वतन नहीं लौटेंगे। ऋषभ ने अपने कुत्ते के लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं कि थी। ऋषभ ने बताया कि पालतू जानवर को बम धमाकों के बीच छोडकर आने का उनका दिल नहीं माना और आज वे बेहद खुश हैं कि वे अपने साथ अपने मालिबू को भी बचाकर वापस ले आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button