अपराध

UDN में पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़, यूपी के दो कुख्यातों को लगी गोली

उधमसिंहनगर: उत्तर प्रदेश से आकर वारदातों को अंजाम दे रहे बदमाशों को उधमसिंहनगर पुलिस करारा जवाब दे रही है। एक बार फिर जनपद के नानकमत्ता क्षेत्र में पुलिस बदमाशों के बीच फायरिंग हो गई। जबावी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है।

एसएसपी उधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा ने बताया कि देर रात उधम सिंह नगर के नानकमत्ता थाना क्षेत्र में लूट के दो शातिर अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए। इन पर उत्तर प्रदेश में हत्या, लूट और चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। लूट में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश जारी है। बताया कि मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड की ओर से उत्तराखण्ड राज्य को अपराध मुक्त तथा भय मुक्त करने बनाने के लिए उधमसिंहनगर पुलिस निरंतर कार्य कर रही है ।

बीते 09 फरवरी को नानकमत्ता निवासी रईस अहमद ने थाना नानकमत्ता में एक तहरीर दी जिसमें उन्होंने बताया कि अज्ञात 03 बदमाशों ने घर में घुसकर हथियारों के बल पर उसके घर से सोने चांदी के जेवरात और नकदी लूटकर ले गए। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले के खुलासे के लिए कई टीमें गठित की गई। गठित टीम ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया गया। शनिवार प्रातः पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना को करने वाले बदमाश दोबारा उसी क्षेत्र में अपने साथी से अपने हिस्से का माल लेने आ रहे हैं।
पुलिस टीम ने सूचना पर चेकिंग की तो पुलिस टीम को एक मोटरसाइकिल पर 02 सवार आते दिखे। जिन्हें पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किए जिसमें साहजहां पुर निवासी अली जमा और बरेली निवासी जुबेर दोनों के पैरों में गोली लगी हैं। दोनों के कब्जे से लूट की घटना से संबंधित ज्वेलरी और 02 अवैध तमंचे व कई कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में घटना में शामिल कुछ और लोगों के नाम भी प्रकाश में आए हैं जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button