हरिद्वार: एसपी भिवानी को धमकी देने व धोखाधड़ी की कई घटनाओं में फरार चल रहे बदमाश का पीछा करते हुए हरियाणा की जींद पुलिस हरिद्वार पहुंची तो बदमाश ने दारोगा पर फायर झोंक दिया। गोली दारोगा की कोहनी पर लगी है, जिन्हें घायलावस्था में एम्स रेफर किया गया है। बदमाश की तलाश में हरियाणा पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
गंभीर अपराधों में लिप्त हरियाणा की जींद पुलिस टीम बदमाश का पीछा करते हुए हरिद्वार पहुंची। पुलिस टीम ने रोडवेज बस अड्डे पर उसे घेर लिया। दारोगा सुरेंद्र प्रकाश ने दिलेरी से बदमाश का पीछा किया और उसे पकड़ने का भरसक प्रयास किया। इस दौरान दोनों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान बदमाश ने पिस्टल निकालकर दारोगा पर फायर झोंक दिया जोकि दारोगा की कोहनी पर लगा। घायल दारोगा को हरिद्वार से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।
दूसरी ओर हरिद्वार पुलिस हरियाणा पुलिस के साथ फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग कर रही है। बदमाश का नाम सुनील कुमार बताया जा रहा है। अब तक यह बात भी सामने आ रही है कि बदमाश को पकड़ने पहुंची हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस को अवगत नहीं कराया।

More Stories
कोर्ट फीस के नाम पर 3,500 रुपये रिश्वत लेते नायब नाजिर गिरफ्तार
IPS बनने का सपना टूटा, ठगी का रास्ता चुना; पूर्व मुख्य सचिव का बेटा गिरफ्तार
बीएसएफ में तैनात पौड़ी के जवान ने प्रेमिका को जहर देकर मारा, खुद भी जहर खाया