अपराध

सनसनी :देहरादून में व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रेक के पास मिला शव, घटनास्थल से पेपर काटने वाला कटर हुआ बरामद

देहरादून: घरों में पुताई का काम करने वाले एक व्यक्ति का अज्ञात व्यक्ति ने बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक का शव सिंगल मंडी रेलवे ट्रेक के पास से बरामद हुआ। पुलिस को घटनास्थल से एक पेपर काटने वाला कटर हुआ बरामद हुआ है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने कुछ आरोपितों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है। मंगलवार को पुलिस इस मामले का पर्दाफाश कर सकती है।

शहर कोतवाल राजेश साह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे सिंगल मंडी रेलवे ट्रेक के पास एक शव की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। मृतक की पहचान शंभू मूल निवासी कुशीनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई, जोकि सिंगल मंडी में परिवार के साथ किराए के मकान पर रहता था। पुलिस ने जांच शुरू की तो इसी दौरान मृतक की पत्नी निर्मला भी मौके पर पहुंची और शिनाख्त की।

पूछताछ में निर्मला ने बताया कि शंभू घरों में पुताई का काम करता था। उनके चार बच्चे हैं, जिसमें दो बेटियां व एक बेटा कुशीनगर यूपी में रहते हैं जबकि एक सात साल की बेटी उनके साथ रहती है। चार माह पहले ही उन्होंने सिंगल मंडी में किराए का कमरा लिया था। निर्मला ने बताया कि शंभू रविवार शाम पांच बजे काम से लौटा था। कुछ देर बाद किसी का फोन आया और करीब सात बजे वह चला गया। महिला ने बताया कि कुछ देर के बाद शंभू को फोन किया तो एक दो घंटी जाने के बाद फोन कट गया। इसके बाद फिर से फोन मिलाने का प्रयास किया तो शंभू का मोबाइल बंद आने लगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button