देहरादून: कांवड़ यात्रा 22 जुलाई से शुरू हो चुकी है जोकि 2 अगस्त तक संचालित होगी। कांवड़ यात्रा के चलते जनपद हरिद्वार में कांवड़ियों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। आगामी दिनों में भीड़ अधिक बढ़ने के चलते जिला प्रशासन हरिद्वार की ओर से आवागमन मार्ग को बंद या डाइवर्ट किया जाएगा जिससे छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने जाने में कठिनाई का सामना पड़ सकता है।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गबर्याल ने समस्त सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के कक्षा 01 से 12 तक के स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में 27 जुलाई से 02 अगस्त तक अवकाश घोषित किया है।

More Stories
20 विभूतियां ‘उत्तराखंड गौरव’ से सम्मानित, 35 को मिला विशेष सम्मान
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था उल्लास से गूंजा धाम
श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुले, पुष्प वर्षा के साथ जयकारों से गूंजा धाम, पीएम ने दी बधाई