अपराध

परिजनों की उम्मीद बनी दून पुलिस, महज 24 घंटे में ढूंढ निकाला लापता बेटा

देहरादून: दून पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी और ततपरता का परिचय देते हुए लापता बच्चे को 24 घंटे के भीतर बरामद कर परिजनों को राहत की सांस दी। बेटे की सकुशल वापसी से मां की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।

दरअसल सेलाकुई निवासी एक व्यक्ति शनिवार को सेलाकुई थाने पहुंचा और अपने 15 वर्षीय पुत्र के घर से बिना बताए चले जाने के संबंध में थानाध्यक्ष पीडी को प्रार्थनापत्र दिया। बेटे के अचानक घर से चले जाने से पिता के माथे पर चिंता की लकीरें थी, ऐसे में थानाध्यक्ष ने उन्हें दिलासा दिया कि पुलिस उनके बेटे को सकुशल वापस लेकर आएगी। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग टीमें बनाकर बच्चे की तलाश शुरू कर दी।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए बच्चे की तलाश के लिए एसएसपी देहरादून की ओर से दिये गए निर्देशों पर गठित पुलिस टीम ने गुमशुदा नाबालिक के घर तथा उसके आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया तथा बच्चे के दोस्तों व अन्य परिचितों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई। पुलिस के अथक प्रयासों से मात्र 24 घंटे के अंदर पुलिस टीम ने गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया। बेटे के सकुशल वापस मिलने पर उसके परिजन पुलिस के समक्ष काफी भावुक हो गए तथा पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
एक अन्य मामले में सेलाकुई थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। सेलाकुई निवासी एक युवती ने थाना सेलाकुई पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि आरोपी मनमोहन पुत्र सुधीर कुमार ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।  इस मामले में थाना सेलाकुई में मुकदमा दर्ज किया गया। रविवार को पुलिस ने मनमोहन पुत्र सुधीर कुमार निवासी गगरिया लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश हाल शिव मंदिर सेलाकुई उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम
1- उ०नि० पी0डी0 भट्ट, थानाध्यक्ष सेलाकुई
2- म०उ०नि० मीना रावत
3- अ०उ०नि० कृपाल सिंह
4- हे०कां० हरेंद्र सिंह
5- कां० उपेंद्र भंडारी      

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button