अपराध

वीडियो:दून में हथियारबंद बदमाशों ने दो लाख रुपये लूटे, SSP बोले चुनौती स्वीकार, जेल में मनेगी बदमाशों की होली

देहरादून: रायपुर क्षेत्र में हथियारबंद तीन बदमाशों ने जनसेवा केंद्र में घुसकर संचालक से 2 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। केंद्र के संचालक ने जब बदमाशों का पीछा किया और रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसके कारण वह सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चारों तरफ नाकेबंदी की गई है। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बदमाशों की चुनौती स्वीकार करते हुए कहा कि बदमाशों की होली जेल में मनेगी।

रायपुर स्थित वाणी विहार भगत सिंह कालोनी में पाल जनसेवा केंद्र है, जहां पर मनी ट्रांसफर व अन्य सेवाएं दी जाती हैं। मंगलवार शाम चार बजे जनसेवा केंद्र में कुछ ग्राहक रुपये जमा करवाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान स्कूटी पर सवार तीन बदमाश धमके और केन्द्र संचालक अरुण पाल को तमंचे दिखाकर दो लाख रुपये लूट लिए। बदमाश जब स्कूटी से फरार हो रहे थे, तो अरुण पाल ने अपनी स्कूटी से उनका पीछा करना शुरू कर दिया। आगे जाकर अरुण पाल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने खुद को घिरता देख उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी और फरार हो गए।

बताया गया कि लूट की घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचे तीन बदमाशों में से दो ने मास्क लगाया हुआ था जबकि एक बिना मास्क का था। वहीं जिस स्कूटी से वह घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे, पुलिस उसकी जांच कर रही है। स्कूटी का नंबर मिलने से पुलिस आसानी से बदमाशों तक पहुंच सकती है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button