राजनीति

कांग्रेस पार्टी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया पर्यवेक्षक

देहरादून: ईडी व सीबीआई की जांच में घिरे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ पार्टी नेता हरक सिंह रावत को कांग्रेस नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें ओडिशा में विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत उत्तराखंड में हरिद्वार लोकसभा सीट से पार्टी टिकट के दावेदार थे। यद्यपि, बाद में उन्होंने स्वयं को इस दौड़ से बाहर कर दिया था। अब पार्टी ने उन्हें पार्टी की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन और परगट सिंह के साथ संयुक्त रूप से यह जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button