देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह गांववासी का शुक्रवार को निधन हो गया। 84 वर्षीय गांववासी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। मौजूदा समय में वह दून स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती थे। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले मोहन सिंह गांववासी अविभाजित उत्तर प्रदेश में पौड़ी सीट से विधायक बने। वहीं, नित्यानंद स्वामी सरकार में वह मंत्री रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में संगठन की मजबूती में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
पर्यावरण संरक्षण व गांवों के विकास को लेकर गांववासी हमेशा आवाज उठाते रहे। 2016 में उन्होंने सीमाओं में मौजूद गांवों को विरासत घोषित करने की मांग भी उठाई थी। इसके अलावा हिमालय सीमा दर्शन देवताल लोक यात्रा शुरू की थी। कुछ समय पहले गिरने के कारण गांववासी चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उनका स्वास्थ्य खराब होता गया। कुछ समय पहले सीने में दर्द के कारण उन्हें पहले पौड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां से उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। एम्स में असुविधा के चलते उनका उपचार कुछ समय दून अस्पताल में चला।

More Stories
सड़क किनारे पत्थर बना ‘रक्षक’, तकनीकी खराबी के कारण बेकाबू हो गई थी बस
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी सीएम युवा भविष्य निर्माण योजना, घर बैठे मिलेगी कोचिंग
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई, दून और हल्द्वानी में कराए बंद