अपराध

पंचायत चुनाव के लिए लाई गई थी शराब, पुलिस ने बंटने से पहले ही पकड़ी, एक गिरफ्तार

देहरादून: पंचायत चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए लाई गई शराब बंटने से पहले ही प्रेमनगर थाना पुलिस ने पकड़ ली। 15 पेटी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कार्पियो को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया की आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर आकस्मिक चेकिंग करने व अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के लिए सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है ।
इसी क्रम मे थाना प्रेमनगर के थानाध्यक्ष कुंदन राम की देखरेख में बुधवार को चौकी गेट बैरियर झाझरा पर चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान एक वाहन स्कॉर्पियो को रोक कर चेक किया तो वाहन से कुल 15 पेटी  (720 पव्वे) अंग्रेजी शराब जिसमें
7 पेटी मैकडॉवेल तथा 8 पेटी 8 PM अंग्रेजी अवैध बरामद हुई। शराब तस्कर को अवैध शराब परिवहन करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। 

पूछताछ में शराब तस्कर दरमियान सिंह राणा निवासी कुराली लक्ष्या पोस्ट देवीधार ममनी जखोली रुद्रप्रयाग हाल पता उन्नति विहार मोहकमपुर थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून ने बताया कि शराब पंचायत चुनाव के लिए लाई जा रही थी। आरोपी के विरुद्ध थाना प्रेमनगर में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

*पुलिस टीम*

1- SI  अमित शर्मा, चौकी प्रभारी झाझरा
2-  हेड कॉन्स धर्मेंद्र
3- कॉन्स रवि शंकर
4- कॉन्स जसवीर
5- कॉन्स श्रीकांत मलिक
6- कॉन्स बृजमोहन
7- कॉन्स उपेन्द्रे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button