Uncategorized

केदारघाटी आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण पहुंचे CM धामी, अब तक रेस्क्यू किए जा चुके हैं 11,224 तीर्थयात्री

रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को जनपद रुद्रप्रयाग के अतिवृष्टि से प्रभावित केदारघाटी का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। करीब 12 बजे उनका हैलीकॉप्टर शेरसी हैलीपैड पर पहुंचा। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण और स्थलीय निरीक्षण किया। इसके अलावा केदारघाटी में अतिवृष्टि से हुई क्षति, सड़क एव अन्य मार्गों सहित अन्य नुकसान की समीक्षा एवं पुनर्निर्माण की समीक्षा करेंगे। साथ ही प्रभावित व्यक्तिओं से भी भेंट करेंगे। इस दौरान पैदल यात्रा को कब तक संचालित किया जा सकता है सहित अन्य बिंदुओं पर भी अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे।

एक अगस्त को अतिवृष्टि के कारण केदारघाटी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु अलग-अलग पड़ावों में फंस गए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरी मशीनरी बचाव कार्य मे लगा दिया, जिसकी बदौलत अब तक 11124 श्रद्धालुओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। इसमें केदारनाथ से 274 को एयरलिफ्ट, लिनचोली व भीमबली से 2479 एयरलिफ्ट, भीमबली, लिंचोली पैदल चौमासी-कालीमठ से 576, गौरीकुंड से सोनप्रयाग के बीच 7729 और चीड़बासा से 75 एयरलिफ्ट किए गए। मौजूदा समय मे 50 लोग अलग-अलग श्रद्धालु अपनी इच्छा से विभिन्न पड़ावों में रुके हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ मौके पर पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अभिनव कुमार, सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज पांडेय, सचिव आपदा विनोद सुमन, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग श्रीमती अमरदेई शाह, विधायक रुद्रप्रयाग श्री भरत चौधरी, राज्यमंत्री श्री चंडी प्रसाद भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा आशा नौटियाल, जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा अशोक भदाणे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button