अपराध

हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे यात्रियों से भरे वाहन पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, एक की मौत, रेलिंग ने बचाई यात्रियों की जान

रुद्रप्रयाग: बाबा केदार के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों का वाहन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुनकटिया में पहाड़ी से गिरे भारी बोल्डरों की चपेट में आकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान महाराष्ट्र की एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक सहित अन्य 10 यात्री घायल हो गए, जिसमें एक 12 वर्ष का बच्चा भी शामिल हैं। वाहन में 11 लोग सवार थे।

घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनप्रयाग अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां से कुछ यात्रियों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग के लिए रेफर किया गया है। बुधवार को केदारनाथ के दर्शन कर अपराह्न 3.30 बजे महाराष्ट्र, बिहार व नेपाल के 10 यात्री गौरीकुंड पहुंचे। यहां से वह शटल सेवा (टैक्सी-मैक्सी) के जरिए लगभग सवा चार बजे सोनप्रयाग के लिए रवाना हुए।

वाहन अभी बमुश्किल दो किमी आगे ही पहुंच पाया था कि मुनकटिया में पहाड़ी से भरभराकर भारी बोल्डर व पत्थर वाहन के ऊपर जा गिरे, जिससे सभी यात्री वाहन में ही फंस गए। इस दौरान वाहन का आगे का पूरा हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि सड़क किनारे रेलिंग के चलते वाहन अटक गया, अन्यथा डेढ़ सौ मीटर नीचे मंदाकिनी नदी में गिरता।

मृतक महिला
पुष्पा उम्र 62 वर्ष निवासी कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र

घायलों का विवरण:-

  1. ज्योति पत्नी श्री बाला साहब उम्र 40 वर्ष कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र।
  2. कल्पना पत्नी श्री जगदीश उम्र 59 वर्ष निवासी करजत अहमदनगर महाराष्ट्र।
  3. राम सालुंके पुत्र श्री दत्तामय उम्र 38 वर्ष निवासी गोंदा अहमदनगर महाराष्ट्र।
  4. क्रशाना पुत्र बाला साहब उम्र 12 वर्ष कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र।
  5. गौतम पुत्र श्री सुनील उम्र 24 वर्ष निवासी पटना बिहार।
  6. अंकित शर्मा पुत्र श्री उमाशंकर निवासी बिहार।
  7. शिव पुत्र श्री ओमप्रकाश उम्र 24 निवासी पटना बिहार।
  8. रमेश पुत्र श्री गब्बर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी बड़ासु।
  9. टीका राम उम्र 32 वर्ष नेपाल।
  10. पलमन पुत्र श्री बांके बहादुर उम्र 30 वर्ष निवासी नेपाल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button