अपराध

दुखद: कोटद्वार सिद्धबली मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकले तीन दोस्तों के शव खोह नदी से हुए बरामद, चार दिन से थे लापता

कोटद्वार: कोटद्वार के गोविंद नगर से लापता चल रहे तीन किशोरों के सोमवार को शव खोह नदी से बरामद हुए। दो दिन पहले तीनों किशोर सिद्धबली मंदिर के लिए निकले थे। लापता किशोरों की कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। तीनों किशोरों के शव बरामद होने की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया है।

सोमवार सुबह पांचवें मिल के पास खोह नदी में तीन शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोटद्वार दूगड्डा मार्ग पर कोटद्वार से करीब छह किमी आगे खोह नदी के तट पर तीनों युवकों के शव बरामद किए। एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने तीनों शवों को खोह नदी से निकाला। 

मोहल्ला गोविंद नगर निवासी 14 वर्षीय आर्यन, नमो व दीपक बीते 9 सितंबर की सुबह स्कूटी से सिद्धबली दर्शन के नाम पर घर से निकले। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर उनके परिजनों ने पुलिस के पास तीनों की गुमशुदगी दर्ज करवाई। सोमवार सुबह पुलिस ने कोटद्वार दूगड्डा मार्ग पर कोटद्वार से करीब छह किलोमीटर आगे खो नदी के तट पर तीनों युवकों के शव बरामद किए। साथ ही पुलिया के नीचे स्कूटी बरामद की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button