खेल समाचार

राष्ट्रीय वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के तहत हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में चमके राइका जगतेश्वर के सितारे, वन विभाग अमेली रेंज दमदेवल की ओर से आयोजित की गई थी प्रतियाेगिताएं

पौड़ी: वन विभाग अमेली रेंज दमदेवल पौड़ी गढ़वाल की ओर से राइका जगतेश्वर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में राइंका जगतेश्वर के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि इस दौरान निबंध प्रतियोगिता में 30 छात्र-छात्राओं, चित्रकला प्रतियोगिता 65 छात्र-छात्राओं और क्विज प्रतियोगिता में 70 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

वहीं नौ अक्टूबर को विकास खंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव में विकास खंड पाबौ में आयोजित विज्ञान महोत्सव में भी राइका जगतेश्वर का जलवा रहा। इस दौरान कनिष्ठ वर्ग में सड़क सुरक्षा माडल में आशीष नेगी प्रथम, गणितीय सिद्धांत माडल में दिव्यांशु रावत द्वितीय, वरिष्ठ वर्ग में कुमारी कनक, रितिक कुमार और पियूष बिष्ट प्रथम आए। विजेता छात्र-छात्राएं जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव में विकास खंड पाबौ का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

विकास खंड पाबौ की शीतकालीन खेल प्रतियोगिता में भी विद्यालय के छह छात्र छात्राएं अपने-अपने वर्ग में रहे प्रथम रहे। 40 मीटर दौड़ में कुमारी बबीता, 800 मीटर में नीरज भंडारी, 1500 मीटर में सुमन, 3000 मीटर में रोशन और 5000 मीटर में  सूरज प्रथम रहे। बताया कि विजेता खिलाड़ी 18 अक्टूबर से श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता ‘गढदेवा’ में विकास खंड पाबौ का प्रतिनिधित्व करें।

 विद्यालय के छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह नेगी, रजनीश सेमवाल, दिवाकर पोखरियाल, फौजिया बानो, रजनी नेगी, मालती रावत, अशोक खंडूरी, सुनील पंत, हर्षवर्धन भट्ट, शमशुद्दीन मलिक, शशि पंत, शशि बिष्ट, साजिद अली, सत्यपाल बिष्ट, विजय चौहान, संतोष सजवाण, पंकज रावत, शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष अमर सिंह ,सदस्य राजेन्द्र रौथाण, आशा देवी, गुड्डी देवी, मनोहर रौथाण आदि ने छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button