खेल समाचार

बदलाव फाउंडेशन की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज, खेल मंत्री रेखा आर्य ने किया टूर्नामेंट का शुभारंभ, पहले दिन कैनरा बैंक व दून काप्स की टीमें रही विजेता

देहरादून: नौजवानों को नशे से दूर रहने का संदेश देने के लिए बदलाव फाउंडेशन की ओर से भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया जा रहा है। आर्यन छेत्री क्रिकेट मैदान में आयोजित टूर्नामेंट का शुभारंभ बुधवार को उत्तराखंड खेल एवं महिला सशक्तिकरण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य व गढ़वाल आईजी केएस नग्नयाल ने किया। टूर्नामेंट के आयोजक अमन कुमार व संयोजक संजय बलोदी ने बताया कि खेल प्रतियोगिता में 20 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। क्रिकेट प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य खेल के माध्यम से युवा शक्ति को नशा मुक्त करने तथा संपूर्ण प्रदेश में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के प्रति जन जागरण करना है।

उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता की विशेष विशेषता यह है की प्रतिभाग करने वाले समस्त चयनित टीमें सरकारी एवं उच्च पदाधिकारी के सहयोग से गठित की गई है। इसमें पुलिस, स्वास्थ्य, पत्रकार व बैंक से संबंधित कर्मचारी गण सहित उच्च प्रशासनिक अधिकारी भी खिलाड़ी या अन्य प्रकार से सहयोग कर रहे हैं।

टूर्नामेंट के प्रथम दिवस में चार प्रमुख टीमों ने भाग लिया। प्रथम चरण में कैनरा बैंक और रेंज पैंथर (पुलिस) जबकि दूसरे चरण में उत्तरांचल प्रेस क्लब व दून काप्स के मध्य मुकाबला खेला गया। रेंज पैंथर (पुलिस ) मात्र 98 रनों के स्कोर पर सिमट गयी जिसके जवाब में कैनरा बैंक ने आसानी से यह लक्ष्य 13.4 ओवर में 10 विकेट से हासिल कर लिया।

दूसरे चरण में पहले मैच खेलते हुए दून काप्स ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 184 रन बनाए जिसके जवाब में उत्तरांचल प्रेस क्लब मात्र 135 रनों पर ही सिमट गई। इस प्रतियोगिता में विशेष आकर्षण पुलिस व पत्रकारों द्वारा खेला गया मैच रहा। विदित हो यह क्रिकेट लीग देहरादून के विभिन्न स्टेडियम में विविध दिनों में खेला जाएगा। जिसका समापन 5 नवंबर 2023 को होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button