अपराध

युनूस के साथ चरस सप्लाई कर रही थी चमोली की मेघा, STF ने किया गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स की विंग एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने दो किलो 100 ग्राम चरस के साथ युवती सहित दो को गिरफ्तार किया है। युवती मूल रूप से चमोली की रहने वाली है, जोकि युनूस के साथ मिलकर लंबे समय से चमोली से चरस तस्करी कर रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि युवक व युवती के बारे में सूचना मिली कि वह चरस तस्करी कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर एएनटीएफ की टीम ने सेलाकुई क्षेत्र से युवती व उसके साथी को गिरफ्तार किया है। युवती मेघा नंदप्रयाग जनपद चमोली की रहने वाली है जोकि वर्तमान में गोविंदगढ़ देहरादून में रहती है। वह अपने साथी यूनुस निवासी धामपुर उत्तर प्रदेश वर्तमान निवासी शास्त्री नगर खाल बसंत विहार देहरादून के साथ मिलकर चरस तस्करी कर रहे थे। बताया कि युवती की आड़ में युनूस चरस सप्लाई करता था। आरोपी पकड़ा न जाए इसलिए वह युवती को अपने साथ रखता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button