देहरादून: उत्तराखंड में मंगलवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दोपहर करीब दो बजकर 52 मिनट पर पहाड़ से मैदान तक भूकंप महसूस हुआ। राजधानी देहरादून समेत, श्रीनगर, उत्तरकाशी, टिहरी व पूरे कुमाऊं मंडल में भूकंप आया।इस दौरान करीब पांच सेकंड तक धरती हिलती रही। हालांकि अभी तक कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
जानकारी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 रही। वहीं, भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे नेपाल में था। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों और कार्यालयों से बाहर निकल गाए। वाडिया इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ वैज्ञानिक डीके यादव के मुताबिक, दो बजकर 25 मिनट पर 4.9 मैग्नीट्यूड का पहला झटका आया। वहीं, दो बजकर 51 मिनट पर 5.7 मैग्नीट्यूड का दूसरा झटका महसूस किया गया।

More Stories
20 विभूतियां ‘उत्तराखंड गौरव’ से सम्मानित, 35 को मिला विशेष सम्मान
12-13 मई को भारी बारिश की आशंका, चारधाम यात्रा को लेकर अलर्ट
इंसानियत की मिसाल बने एसएसपी, कुर्सी छोड़ चलने में असमर्थ बुजुर्ग तक पहुंचे