एक्सक्लूसिव न्यूज़

नोएडा में आधी रात दौड़ लगाने वाले प्रदीप का वीडियो वायरल, सैन्य अफसरों के आने लगे हैं फोन

देहरादून: नोएडा में आधी रात को 10 किमी की दौड़ लगाने वाले अल्मोड़ा के प्रदीप मेहरा का वीडियो वायरल होते ही देशभर में चर्चित हो गया है। उन्हें सैन्य अफसरों के फोन आने लगे हैं। इसके साथ ही कई बड़ी हस्तियां भी प्रदीप को फोन कर मदद का ऑफर दे रही हैं।

वहीं अल्मोड़ा के जागेश्वर विधानसभा सीट से विधायक बने मोहन मेहरा ने कहा कि उन्होंने भी प्रदीप मेहरा की वीडियो को देखा है और उन्हें बेहद कष्ट है कि बच्चा अपना राज्य छोड़कर के दूसरे राज्य में जाकर इस तरह की मेहनत कर रहा है। मोहन मेहरा ने कहा है कि वह अपने स्तर से प्रदीप मेहरा के लिए कुछ ना कुछ जरूर करवाएंगे। इसके साथ ही राज्य में नए मुख्यमंत्री जो भी होंगे इस तरह की समस्याएं युवाओं के आगे ना आए इसको लेकर के भी प्रयास किए जाएंगे।

19 साल के प्रदीप उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले का रहने वाले हैं। फिलहाल नोएडा में मैकडॉनल्ड्स में नौकरी करता है। उसे देर रात अपनी शिफ्ट खत्म करके कमरे तक किसी भी हाल में जल्दी पहुंचना होता है ताकि अपने बड़े भाई के लिए खाना बना सके। इसलिए वो रात के 12 बजे पसीने से तरबतर होकर सड़क पर दौड़ लगाता है। उसकी मां बीमार है। पिता उनकी माँ के साथ अस्पताल में हैं।

विनोद कापड़ी ने बनाई थी वीडियो

दरअसल, रात के समय विनोद कापड़ी कार से कहीं जा रहे थे। तभी उन्होंने सामने देखा कि एक लड़का कंधे पर बैग टांगे बहुत तेज दौड़ता नजर आया। विनोद कापड़ी ने सोचा कि कहीं वो किसी परेशानी में होगा, इसलिए उसे लिफ्ट देनी चाही। बार-बार लिफ्ट का ऑफर देने पर भी इस लड़के ने विनम्र भाव से मना कर दिया। अता-पता जानने पर लड़के ने बताया कि वो अल्मोड़ा का रहने वाला है। मैकडॉनल्ड्स में नौकरी करता है। उसकी उम्र 19 साल की है और नाम प्रदीप मेहरा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button