अपराध

जेल से छूटने की खुशी में जंगल में पार्टी कर मचाया हुड़दंग, फिर पहुंचा जेल

देहरादून: हत्या के प्रयास के मामले में 07 माह बाद जेल से छूटने की खुशी में एक आरोपी ने अपने दोस्त को बुलाकर जंगल मे पार्टी दी। इसके बाद दोनों ने जमकर हुड़दंग मचाया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर फिर जेल भेज दिया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा शराब पीकर हुड़दंग करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए सुनसान स्थानों, खंडरो आदि जगहों पर नियमित रूप से गस्त कर सतत निगरानी रखने के लिए सभी अधीनस्थों को निर्देश दिए गए हैं।

थानाध्यक्ष प्रेमनगर कुंदन राम पुलिस को शुक्रवार की शाम को सूचना मिली कि ढाकू वाली रोड प्रेमनगर जंगल क्षेत्र में कुछ लोग हुड़दंग कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग करते 02 लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम शिवा कश्यप निवासी विंग नं. 07 प्रेमनगर तथा दूसरे ने अपना नाम अभिषेक कुमार निवासी विंग नं. 06 प्रेमनगर बताया, दोनो को मौके पर गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में जानकारी मिली कि शिवा कश्यप 07 माह पूर्व थाना प्रेमनगर से हत्या के प्रयास में जेल गया था, जोकि 17 जुलाई को ही जमानत पर रिहा होकर बाहर आया था। रिहाई की खुशी में आरोपी अपने दोस्त अभिषेक के साथ जंगल में पार्टी करने आया था, तथा शराब के नशे में हुड़दंग कर रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button