अपराध

दो माह पहले लिया था सात जन्मों तक साथ रहने का वचन, पति ने तोड़ते हुए पत्नी को उतार दिया मौत के घाट

देहरादून: शादी के मंडप पर जिस पति ने अपनी पत्नी को सात जन्मों तक साथ रहने का वचन दिया था, उसने दो माह में ही तोड़ते हुए रविवार रात पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

देहरादून के ब्रह्मपुरी की रहने वाली 24 वर्षीय प्रतिभा फरवरी महीने में मीठी बेरी प्रेमनगर निवासी दीपक शर्मा के साथ वैवाहिक बंधन में बंधी। कुछ दिन सब ठीक-ठाक चला लेकिन अचानक दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी। शादी के दो महीनों के अंदर ही दोनों की तलाक की नौबत आ गई।

रविवार रात को दोनों के बीच विवाद कुछ ज्यादा ही बढ़ गया और दीपक ने प्रतिभा की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के संबंध में मृतका के पिता दिग्विजय शर्मा की ओर से मृतका के पति, उसके सास- ससुर व अन्य परिजनों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रेमनगर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button