एक्सक्लूसिव न्यूज़

GOOD NEWS: उत्तराखंड के लाल ने खेलों में किया कमाल, जापान में आयोजित एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में जीत हासिल कर ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

देहरादून: उत्तराखंड के लाल ने विदेश की धरती पर कमाल किया है। उत्तराखंड के चमोली निवासी परमजीत सिंह बिष्ट ने जापान में आयोजित एशियन रेस वाकिंग चैंपियनशिप की 20 किलोमीटर वॉक रेस में नौवां स्थान प्राप्त कर पेरिस ओलंपिक 2024 और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

परमजीत ने वर्ष 2017 से राजकीय इंटर कॉलेज बैरागना स्कूल से ही वॉक रेस की तैयारी शुरू की थी। अच्छा खेल मैदान ना होने के कारण परमजीत ने गोपेश्वर में किराए के कमरे पर रहकर तैयारी की। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के रिकॉर्ड भी परमजीत के नामहैं।

खेलो इंडिया में भी परमजीत ने स्वर्ण पदक जीता था।इसके अलावा फेडरेशन की ओर से आयोजित कई प्रतियोगिता में पदक जीते हैं। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सेवानिवृत्त और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परमजीत की उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button